• CELEBRITY
  • TV
  • LIFESTYLE
  • TRAVEL
  • MOVIES
  • MUSIC
  • HEALTH
  • FOOD
  • FASHION
  • messages.DAILYMOMENT
▲

इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि आप यूके के किस हिस्से में हैं, आप कभी भी समुद्र से 70 मील से ज्यादा की दूरी पर नहीं होंगे। एल्म्स का कोटन गाँव ब्रिटिश तट से सबसे दूरी वाली जगह है।

▲

ब्रिटेन में डाक टिकट को उल्टा लगा कर लिफ़ाफ़ा पोस्ट करना देशद्रोह माना जाता है।

▲ब्लूम्सबरी की रिपोर्ट है कि ब्रिटेन के लोग हर साल 11.5 अरब से अधिक सैंडविच खा जाते हैं।
▲

इंग्लैंड की पहली टेलीफ़ोन डायरेक्टरी 1880 में पब्लिश हुई थी। इसमें 250 से भी कम लोगों के नाम और पते थे।

▲

लंदन को कई और नामों से भी जाना जाता रहा है। इसे लुडनविक, लुडेनबर्ग और लॉनडोनियम के नाम से भी जाना जाता रहा है।

▲

बात है 1945 की, जब पक्षियों के एक झुंड ने समय को पीछे कर दिया था! हुआ यूँ की पक्षियों का एक झुण्ड बिग बेन की मिनट की सुई पर जा बैठा और समय को पाँच मिनट पीछे कर दिया।

▲

बिग बेन की बात करें तो यह अस्ल में घड़ी का नाम नहीं है। यह बहुत तेज़ आवाज़ वाली बदनाम घंटी है।

▲

इंग्लैंड में मुर्ग़ियों की संख्या इंग्लैंड की जनसंख्या से ज़्यादा है।

▲

लंदन में ब्लैक कैब ड्राइवर बनने के लिए, आपको चारिंग क्रॉस से छह मील के भीतर की हर सड़क और महत्वपूर्ण इमारत को याद रखना होगा।

▲यूके के कुछ कानून बेहद अजीबोगरीब हैं, जिसमें सबसे अजीबोगरीब है कि अगर यहाँ के हाउस ऑफ़ पार्लियामेंट में किसी की मौत हो जाती है तो उसे गैरकानूनी माना जाएगा।
▲

ब्रिटिश पार्लियामेंट ने 1647 में क्रिसमस सेलिब्रेशन पर बैन लगा दिया था। सेलिब्रेट करने के बजाय लोग उस दिन उपवास रखते थे।

▲

एक यूरो के सिक्के पर, इंग्लैंड की महारानी की उम्र उतनी ही है, जितनी वो सिक्का बनते समय थी।

▲विंडसर कासल दुनिया का सबसे पुराना रॉयल रेजिडेंस है।
▲अब तक के सबसे कम दिनों तक चलने वाली जंग कुल 38 मिनट चली थी। यह युद्ध इंग्लैंड और ज़ांज़ीबार के बीच 1896 में हुआ था।
▲

माना जाता है कि इस देश में हर 25 मील पर बोलने का लहजा बदल जाता है।

▲

लंदन में बीयर की बाढ़ भी आ चुकी है। साल 1814 की बात है, जब बीयर से भरी एक टंकी के टूट जाने से लंदन में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे।

▲

'औसम इनवेंशंस' के अनुसार, नाइजीरिया में ब्रिटेन की तुलना में इंग्लिश बोलने वाले लोग ज्यादा हैं।

▲

यूके में आपके पास घोड़ा, टट्टू या गधा है, तो आपको हॉर्स पासपोर्ट बनवाना होगा।

▲

‘औसम इनवेंशंस’ के अनुसार, पृथ्वी पर लैंड सर्फेस (भू-भाग) का छठा हिस्सा इंग्लैंड की महरानी के पास है।

▲

पूरा ब्रिटेन अमेरिका के पश्चिमी राज्य ऑरेगोन से भी छोटा है।

▲

"ब्रिटेन” नाम सेल्टिक ट्राइब- ब्रायथन्स से बना है।

▲

"इंग्लैंड" का नाम "एंगल-लैंड" से आया है। यह नाम आक्रमण करने वाले वाइकिंग ट्राइब ने रखा था।

▲

एक वक़्त ऐसा भी था, जब दुनिया के 20% हिस्से पर ब्रिटिश साम्राज्य का क़ब्ज़ा था।

▲

आयरलैंड और फ़िनलैंड एकमात्र यूरोपीय देश हैं, जहाँ ब्रिटेन से ज्यादा लोगों को हार्ट अटैक आते हैं।

▲

चिकन टिक्का मसाला यूके की नैशनल डिश बन कर उभरा है। हालाँकि, करी डिश भारत में टिपिकल नहीं है।

▲

खाने की बात हो ही रही है तो आपको बता दें कि फ़िश एंड चिप्स की पहली दुकान 1860 में खोली गई थी, जिसे एक माइग्रेंट यहूदी, जोसेफ़ मलिन ने खोला था।

▲FactRetriever की रिपोर्ट है कि ब्रिटिश आबादी लगभग 165 मिलियन कप चाय पीती है।
▲

स्कॉटलैंड की मशहूर डिश अमेरिका में बैन माना जाता है। मतलब, इस डिश को अमेरिका में आयात करने की मनाही है, क्योंकि इसमें इस्तेमाल की गई चीज़ों को वहाँ कि सरकार खाने के लायक नहीं मानती है।

▲

यूके के लोग काफ़ी नाज़ुक भी हैं। ब्लूम्सबरी की रिपोर्ट के अनुसार, हर साल लगभग 488 लोग ज़िप्स से घायल हो जाते हैं।

▲

बीयर का सैलाब, घोड़ों के पासपोर्ट और लोगों से ज्यादा चिकन की संख्या। ब्रिटेन एक अजीबो-ग़रीब जगह है। आपको लग सकता है आप ब्रिटेन के बारे में काफी कुछ जानते हैं, लेकिन इस ओल्ड ब्लाइटी के बारे में कई ऐसे फ़ैक्ट्स हैं जो आप शायद न जानते हों। इन अज़ीबो-गरीब फ़ैक्ट्स के बारे में जानने के लिए इस गैलरी पर क्लिक करें।

कुछ बहुत अजीब बातें जो आप यूके के बारे में नहीं जानते

ब्रिटेन ने एक बार क्रिसमस मनाने पर बैन लगा दिया था! ऐसी कई और बातें जो आप यूके के बारे में नहीं जानते होंगे

18/08/23 por StarsInsider

TRAVEL United kindgdom

बीयर का सैलाब, घोड़ों के पासपोर्ट और लोगों से ज्यादा चिकन की संख्या। ब्रिटेन एक अजीबो-ग़रीब जगह है। आपको लग सकता है आप ब्रिटेन के बारे में काफी कुछ जानते हैं, लेकिन इस ओल्ड ब्लाइटी के बारे में कई ऐसे फ़ैक्ट्स हैं जो आप शायद न जानते हों। इन अज़ीबो-गरीब फ़ैक्ट्स के बारे में  जानने के लिए इस गैलरी पर क्लिक करें।

  • NEXT

RECOMMENDED FOR YOU

ऐसा पुराना रास्ता, जिसे शैतान ने ख़ुद बनाया था

क्या आपमें है डेविल्स ब्रिज पार करने की हिम्मत?

  • CELEBRITY BAIXADO ATUALIZAÇÃO DISPONÍVEL

  • TV BAIXADO ATUALIZAÇÃO DISPONÍVEL

  • LIFESTYLE BAIXADO ATUALIZAÇÃO DISPONÍVEL

  • TRAVEL BAIXADO ATUALIZAÇÃO DISPONÍVEL

  • MOVIES BAIXADO ATUALIZAÇÃO DISPONÍVEL

  • MUSIC BAIXADO ATUALIZAÇÃO DISPONÍVEL

  • HEALTH BAIXADO ATUALIZAÇÃO DISPONÍVEL

  • FOOD BAIXADO ATUALIZAÇÃO DISPONÍVEL

  • FASHION BAIXADO ATUALIZAÇÃO DISPONÍVEL

  • messages.DAILYMOMENT BAIXADO ATUALIZAÇÃO DISPONÍVEL