See Also
See Again
दुनिया के हाइ-प्रोफ़ाइल नेता जिन्हें जेल भेजा गया
- ब्राज़ील के पूर्व राष्ट्रपति, लुइस इनासियो लूला दा सिल्वा को जेल की सज़ा सुनाई गई है। उन्होंने निष्क्रिय भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप स्वीकार कर लिया है। दुनिया भर के अन्य कौन से राजनीतिक नेताओं ने भी सलाखों के पीछे समय बिताया है, यह जानने के लिए यहाँ क्लिक करें
© Reuters
0 / 39 Fotos
लुइस इनासियो लूला दा सिल्वा (ब्राज़ील) - ब्राज़ील के पूर्व नेता के बंदी प्रत्यक्षीकरण (हैबियस कॉर्पस) के अनुरोधों को ब्राज़ील के सुप्रीम कोर्ट द्वारा अस्वीकार कर दिए जाने के बाद जेल की सज़ा सुनाई गई।
© Reuters
1 / 39 Fotos
लुइस इनासियो लूला दा सिल्वा (ब्राज़ील) - इस पूर्व राष्ट्रपति को 'ट्रिप्लेक्स अपार्टमेंट केस' की वजह से 12 साल और एक महीने की सज़ा सुनाई गई थी, जिसमें निष्क्रिय भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप शामिल थे।
© Reuters
2 / 39 Fotos
लुइस इनासियो लूला दा सिल्वा (ब्राज़ील) - यह पूर्व नेता इस साल फिर से चुनाव लड़ने की उम्मीद कर रहे थे और उनके पक्ष और विपक्ष में विरोध प्रदर्शनों से देश दो हिस्सों में बट गया।
© Reuters
3 / 39 Fotos
पार्क गन-हे (दक्षिण कोरिया)
- The Guardian की रिपोर्ट के अनुसार, निगमों और राजनेताओं के बीच दोतरफा व्यापार को उजागर करने वाले घोटाले में भ्रष्टाचार और अधिकार के दुरुपयोग के लिए पूर्व राष्ट्रपति को 6 अप्रैल को 24 साल की जेल की सज़ा दी गई थी।
© Getty Images
4 / 39 Fotos
पार्क गन-हे (दक्षिण कोरिया) - Reuters के अनुसार, अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति को कुल 18 बिलियन वॉन यानी लगभग 16.2 मिलियन डॉलर जुर्माना भरने का आदेश दिया।
© Getty Images
5 / 39 Fotos
पार्क गन-हे (दक्षिण कोरिया) - कई लोगों की इसमें दिलचस्पी होने की वजह से, उसकी सजा टीवी पर लाइव सुनाई गई। इस कांड के कारण देश भर में कई विरोध प्रदर्शन हुए।
© Getty Images
6 / 39 Fotos
एहुद ओलमर्ट (इज़राइल) - Telegraph की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री को धोखाधड़ी और रिश्वतखोरी के लिए 27 महीने की सज़ा में से 16 महीने काटने के बाद जुलाई 2017 में जेल से रिहा कर दिया गया था।
© Reuters
7 / 39 Fotos
एहुद ओलमर्ट (इज़राइल) - 2014 में जब ओलमर्ट को सज़ा सुनाई गई थी, तो वे देश के पहले प्रधानमंत्री थे जिन्हें जेल भेजा गया था। हालाँकि, जब वे जेरूसलम के मेयर और वाणिज्य मंत्री थे, तब उन पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया था।
© Reuters
8 / 39 Fotos
मोशे कात्सव (इज़राइल) - Independent ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति को सात साल की जेल की सज़ा में से पाँच साल पूरे करने के बाद जल्दी जेल से रिहा कर दिया गया।
© Reuters
9 / 39 Fotos
मोशे कात्सव (इज़राइल) - ब्रिटिश समाचार साइट ने कहा कि पूर्व राजनेता को बलात्कार का दोषी ठहराया गया था और उनकी सज़ा को कानून के समक्ष महिलाओं के समान अधिकारों की जीत के तौर पर देखा गया था।
© Reuters
10 / 39 Fotos
रिकार्डो मार्टिनेली (पनामा) - 2009 से 2014 तक सत्ता संभालने वाले पनामा के पूर्व राष्ट्रपति को जून 2017 में अमेरिका के मियामी में हिरासत में लिया गया था। पनामा के सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ जस्टिस के अनुरोध के बाद, इंटरपोल ने उनकी गिरफ्तारी के लिए "रेड नोटिस" जारी किया।
© Reuters
11 / 39 Fotos
रिकार्डो मार्टिनेली (पनामा) - The New York Times की रिपोर्ट है कि ऑफ़िस छोड़ने के तुरंत बाद, मार्टिनेली फ़्लॉरिडा के दक्षिणी हिस्से में चले गए और उन्होंने राजनीतिक शरण का अनुरोध करते हुए कहा कि नए राष्ट्रपति ने राजनीतिक कारणों से उनके खिलाफ़ मामला पेश किया है।
© Reuters
12 / 39 Fotos
रिकार्डो मार्टिनेली (पनामा) - भ्रष्टाचार, गबन और फ़ोन की टैपिंग के आरोपी, मार्टिनेली अभी भी अमेरिका की जेल में हैं, पर Agencia EFE के हिसाब से, उन्हें किसी भी समय पनामा के हवाले किया जा सकता है।
© Reuters
13 / 39 Fotos
एलेहांद्रों टोलेदो (पेरू) - Reuters की रिपोर्ट अनुसार पेरू के एक न्यायाधीश ने फरवरी 2017 में पूर्व राष्ट्रपति एलेहांद्रों टोलेदो के खिलाफ़ एक अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट जारी किया।
© Reuters
14 / 39 Fotos
एलेहांद्रों टोलेदो (पेरू) - न्यायाधीश रिचर्ड कॉन्सेपसियन ने टोलेदो को 18 महीने की जेल की सज़ा सुनाई, जबकि अभियोजकों ने ब्राज़ील की निर्माण कंपनी Odebrecht SA से 20 मिलियन डॉलर की रिश्वत की कथित स्वीकृति की छानबीन की।
© Reuters
15 / 39 Fotos
एलेहांद्रों टोलेदो (पेरू)
- 2001 से 2006 तक अपने राष्ट्रपति पद के दौरान, पूर्व राष्ट्रपति पर इस कंपनी से रिश्वत के तौर पर बड़ी रकम लेने और उसके बदले उन्हें उत्तरी ब्राज़ील से पेरू तट तक ट्रांसओशिएनिक हाइवे बनाने जैसे सार्वजनिक कार्यों के कांट्रैक्ट देने का आरोप लगाया गया था। BBC के अनुसार, अधिकारियों ने टोलेदो की धरपकड़ करने के लिए 30,000 डॉलर तक का इनाम देने की पेशकश की।
© Reuters
16 / 39 Fotos
एलेहांद्रों टोलेदो (पेरू) - 2001 से 2006 तक सत्ता में रहने के दौरान, पूर्व राष्ट्रपति पर इस कंपनी से रिश्वत लेने और बाद में उन्हें उत्तरी ब्राज़ील से पेरू तट तक ट्रांसओशियनिक हाइवे बनाने जैसे सार्वजनिक कार्यों के कांट्रैक्ट देने का आरोप लगाया गया था। BBC के मुताबिक, सरकार ने टोलेदो को ढूँढने के लिए 30,000 डॉलर तक का इनाम देने की पेशकश की थी।
© Reuters
17 / 39 Fotos
आल्बेर्तो फ़ुहिमोरी (पेरू) - Reuters के अनुसार, 1990 और 2000 के बीच सत्ता में रहने वाले पेरू के पिछले राष्ट्रपति को भ्रष्टाचार और मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए 2009 में 25 साल की जेल की सज़ा सुनाई गई थी।
© Reuters
18 / 39 Fotos
आल्बेर्तो फ़ुहिमोरी (पेरू) - समाचार एजेंसी ने कन्फ़र्म किया की फ़ुहिमोरी लोकतांत्रिक तरीके से चुने जाने वाले लैटिन अमेरिका के पहले राष्ट्रपति थे, जिन्हें उस समय अपने ही देश में किए गए अपराधों के लिए दोषी ठहराया गया था।
© Reuters
19 / 39 Fotos
आल्बेर्तो फ़ुहिमोरी (पेरू) - The Guardian की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दिसंबर में पेरू के लोग तब भड़क उठे जब वर्तमान राष्ट्रपति पेद्रो पाब्लो कुचिन्स्की ने फ़ुहिमोरी की सज़ा माफ़ कर दी और उन्हें 25 साल की जेल की सज़ा से जल्दी रिहाई दे दी।
© Reuters
20 / 39 Fotos
कार्लोस मेनेम (अर्जेंटीना) - Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, 90 के दशक में क्रोएशिया और इक्वाडोर में हथियारों की तस्करी के आरोप में अर्जेंटीना के पूर्व राष्ट्रपति को सात साल जेल की सज़ा सुनाई गई थी।
© Reuters
21 / 39 Fotos
कार्लोस मेनेम (अर्जेंटीना) - 2001 में, इस पूर्व नेता को कुछ महीनों तक नज़रबंद रखा गया था। लेकिन जब से उन्होंने 2005 में सेनेटर का चुनाव जीता, तब से इस भूमिका के साथ मिली संसदीय प्रतिरक्षा ने सुप्रीम कोर्ट को उन्हें जेल भेजने से रोक दिया।
© Reuters
22 / 39 Fotos
होसे सोक्रातेस (पुर्तगाल)
- BBC की रिपोर्ट के अनुसार, 2014 में पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री को टैक्स की धोखाधड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार में संदिग्ध भागीदारी करने के लिए जेल में डाल दिया गया था।
© Reuters
23 / 39 Fotos
होसे सोक्रातेस (पुर्तगाल)
- घर में नज़रबंद करने और इवोरा जेल, दोनों में 10 महीने की कैद के बाद इस राजनेता को रिहा कर दिया गया।
© Reuters
24 / 39 Fotos
होस्नी मुबारक (इजिप्त)
- The Guardian के अनुसार, इजिप्त के पूर्व राष्ट्रपति को 2017 में छः साल की जेल के बाद मार्च रिहा कर दिया गया था, जबकि उनका कारावास का ज़्यादातर समय उन्होंने सैन्य अस्पताल में बिताया था।
© Reuters
25 / 39 Fotos
होस्नी मुबारक (इजिप्त)
- इस तानाशाह पर 239 प्रदर्शनकारियों की हत्या की साज़िश रचने का आरोप लगाया गया था, जिसके लिए उसे आजीवन कारावास की सज़ा दी गई थी।
© Reuters
26 / 39 Fotos
परवेज़ मुशर्रफ़ (पाकिस्तान)
- ABC के अनुसार, 2013 में इस पूर्व राष्ट्रपति को न्यायाधीशों को बर्खास्त करने का आदेश देने के लिए दोषी ठहराया गया था।
© Reuters
27 / 39 Fotos
परवेज़ मुशर्रफ़ (पाकिस्तान)
- मुशर्रफ़ को करीब छः महीने तक नज़रबंद रखा गया था।
© Reuters
28 / 39 Fotos
ओतो पेरेज़ मोलिना (ग्वातेमाला)
- 2015 में, एक बड़े भ्रष्टाचार घोटाले में फँसे मोलिना ने राष्ट्रपति का अपना पद छोड़ दिया और उसी साल सितंबर में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।
© Reuters
29 / 39 Fotos
ओतो पेरेज़ मोलिना (ग्वातेमाला)
- The New Yorker के मुताबिक, ओतो पेरेज़ मोलिना की कारावास की सज़ा ग्वातेमाला के न्याय विभाग की कोशिशों का नतीजा थी, जिन्होंने ग्वातेमाला में दंड-मुक्ति के खिलाफ़ संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय आयोग के साथ मिलकर काम किया था।
© Reuters
30 / 39 Fotos
ऑगस्टो पिनोचेत (चिले)
- 1998 में, चिली के इस पूर्व तानाशाह को नरसंहार और आतंकवाद के साथ-साथ अन्य अपराधों के लिए 82 साल की उम्र में गिरफ्तार किया गया था। The Guardian ने रिपोर्ट में बताया कि जनरल की लंदन के एक अस्पताल में धरपकड़ हुई और सर्जरी के तुरंत बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया था।
© Reuters
31 / 39 Fotos
ऑगस्टो पिनोचेत (चिले)
- अख़बार के मुताबिक, ब्रिटिश अधिकारी गिरफ्तारी के वारंट, इंटरपोल के एक रेड नोटिस, के साथ पहुँचे, जिसमें आरोप लगाया गया कि पिनोचेत ने 1973 और 1983 के बीच स्पेनिश नागरिकों की हत्या का आदेश दिया था।
© Getty Images
32 / 39 Fotos
निकोलास सारकोज़ी (फ़्रांस)
- 29 मार्च, 2018 को BBC ने खुलासा किया कि पूर्व फ़्रांसीसी राष्ट्रपति को भ्रष्टाचार और अपने पद का दुरुपयोग करने के लिए मुक़दमे का सामना करना पड़ेगा।
© Reuters
33 / 39 Fotos
निकोलास सारकोज़ी (फ़्रांस) - 2007 से 2012 तक फ़्रांस के राष्ट्रपति पद पर रहे सारकोज़ी पर एक न्यायाधीश को रिश्वत देने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है।
© Reuters
34 / 39 Fotos
निकोलास सारकोज़ी (फ़्रांस)
- BBC ने आगे बताया कि फ़्रांसीसी राजनेता को 20 मार्च को 50€ मिलियन की रकम के बारे में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था, जो उन्हें कथित तौर पर अपने राष्ट्रपति पद के अभियान के वित्तपोषण के लिए लीबिया से मिली थी।
© Reuters
35 / 39 Fotos
सिल्वियो बेर्लुस्कोनी (इटली)
- 2015 में, इटली के पूर्व प्रधान मंत्री को भ्रष्टाचार के आरोप में तीन साल जेल की सज़ा सुनाई गई थी जब वह सेनेटर थे। वैसे, Independent के अनुसार, अपील प्रक्रिया समाप्त होने तक रिश्वतखोरी पर परिसीमाओं के क़ानून खत्म हो गया था, इसलिए बेर्लुस्कोनी इस सज़ा से बच गए।
© Getty Images
36 / 39 Fotos
सिल्वियो बेर्लुस्कोनी (इटली)
- BBC ने 2013 में कहा था कि यह पूर्व नेता पहले से ही कई अन्य अदालती मामलों में शामिल रहे हैं और उन्हें टैक्स की धोखाधड़ी के लिए एक साल की सामुदायिक सेवा की सज़ा भी सुनाई गई थी।
© Reuters
37 / 39 Fotos
सिल्वियो बेर्लुस्कोनी (इटली)
- मार्च 2018 में, बेर्लुस्कोनी पर गवाहों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया था। The Wall Street Journal ने बताया कि इटली के इस राजनेता ने एक कम उम्र की वेश्या के साथ अपने संबंधों के बारे में झूठ बोलने के लिए चार महिलाओं को रिश्वत दी थी।
© Reuters
38 / 39 Fotos

ब्राज़ील के पूर्व राष्ट्रपति लुइस इनासियो लूला दा सिल्वा जेल की सज़ा पाने वाले सबसे हाल के राजनेता हैं।
© Getty Images/Reuters
ब्राज़ील के सुप्रीम कोर्ट द्वारा बंदी प्रत्यक्षीकरण (हैबियस कॉर्पस) के लिए उनकी याचिकाएँ ख़ारिज कर देने के बाद, ब्राज़ील के पूर्व राष्ट्रपति लुइस इनासियो लूला दा सिल्वा को निष्क्रिय भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में जेल की सज़ा सुनाई गई थी।
यहाँ क्लिक करके जानें कि दुनिया भर की कौन सी अन्य राजनीतिक नेताओं ने जेल में समय बिताया है।
RECOMMENDED FOR YOU

MOST READ
- Last Hour
- Last Day
- Last Week
-
1
CELEBRITY नेता
-
2
CELEBRITY अंतरिक्ष
अलौकिक आमना-सामना: ऐसी हस्तियाँ जिन्हें एलियंस पर विश्वास है
-
3
CELEBRITY हॉलीवुड
वे सितारे जिन्हें फ़िल्म और टीवी की मुख्य भूमिकाओं से निकाल दिया गया
-
4
HEALTH Lifestyle
-
5
CELEBRITY मृत्यु
-
6
CELEBRITY स्वास्थ्य
-
7
LIFESTYLE Manifestations
-
8
LIFESTYLE Mysteries
दूसरे विश्व युद्ध की ऐसी सबमरीन, जिनके गायब होने का कोई सबूत नहीं मिला