See Also
See Again
ग्रीक मॉइथोलॉजी: महान ग्रीक देवता और हीरो
- शक्तिशाली "ज़ीयुस" हो या "हेरेक्लीज़" हो, ग्रीक पौराणिक कथाओं के हीरोज़ आज भी लोगों को आकर्षित करते हैं। आपको कुछ देवताओं के बारे में ही पता होगा। कुछ देवता ऐसे हैं, जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे। इस गैलरी पर क्लिक करें और प्राचीन ग्रीस की इन महान, शक्तिशाली और प्रभावशाली हस्तियों के बारे में जानें।
© iStock
0 / 29 Fotos
प्रभाव
- ग्रीक पौराणिक कथाओं का हमारी मौजूदा दुनिया और उसकी भाषा पर गहरा असर है। यह असर हमारी सोच से भी ज़्यादा है।
© iStock
1 / 29 Fotos
प्रभाव
- उदाहरण के तौर पर- क्या आप जानते हैं कि जनवरी महीने का नाम और बृहस्पतिवार के दिन का नाम भी देवताओं के नाम पर रखा गया है? किस देवता के नाम पर? जानने के लिए आगे क्लिक करें।
© Getty Images
2 / 29 Fotos
ज़ीयुस
- ज़ीयुस को सभी देवताओं का राजा माना जाता है और उसे आकाश के देवता (गॉड ऑफ स्काई) के नाम से जाना जाता है। ज़ीयुस को अपने कामुक और रोमांचक कामों के लिए जाना जाता है। वह कई ग्रीक हीरोज़ के पिता भी थे। कड़कती हुई बिजली ज़ीयुस का हथियार है। उसके नाम पर सप्ताह के दिन "थर्सडे (गुरूवार)" का नाम रखा गया है। रोमन नाम: ज्युपिटर
© Getty Images
3 / 29 Fotos
हेडीज़
- जब ज़ीयुस को आकाश का राजा बनाया गया था, तो उनके भाई हेडीज़ को पाताल का राजा (गॉड ऑफ अन्डरवर्ल्ड) बनाया गया था। वह मुर्दों के राजा हैं और माना जाता है कि वह कभी अपना राज्य छोड़कर कहीं नहीं जाते हैं। रोमन नाम: प्लूटो
© Shutterstock
4 / 29 Fotos
पोसाइडन
- ज़ीयुस और हेडीज़ के तीसरे भाई पोसाइडन को समुद्र का राजा (गॉड ऑफ सी) बनाया गया था। यह 12 ओलंपियन देवताओं में से एक हैं। कहा जाता है कि ग़ुस्सा आने पर वह अपने त्रिशूल से वार कर भूकंप पैदा कर सकते हैं। उनके पास दुनिया को डुबाने और जहाज़ों का नाश करने की भी ताक़त है। रोमन नाम: नेप्च्यून
© Shutterstock
5 / 29 Fotos
हेस्टिया
- हेस्टिया को परिवार, चूल्हे, घर और रसोईघर की आग की देवी (गॉडेस ऑफ हर्थ, होम, डॉमेस्टिकिटी एंड फैमिली) माना जाता है। वह ज़ीयुस, हेडीज़ और पोसाइडन की बहन हैं। रोमन नाम: वेस्टा
© Shutterstock
6 / 29 Fotos
हेरा
- हेरा को शादी, माँओं और परिवार की देवी (गॉडेस ऑफ मैरिज, मदर्स एंड फैमिली) माना जाता है। हेरा 12 ओलंपियन्स में से एक है। वह शादी और रिश्तों का आशीर्वाद प्रदान करने वाली देवी हैं। रोमन नाम: जूनो
© Shutterstock
7 / 29 Fotos
डायोनाइसस
- डायोनाइसस को शराब और रंगमंच (गॉड ऑफ वाइन एंड थिएटर) का देवता माना जाता है। उन्होंने शराब का आविष्कार किया था, जिससे ख़ुश होकर उनके पिता ज़ीयुस ने उन्हें देवता बनाया था। रोमन नाम: बैक्कस
© Shutterstock
8 / 29 Fotos
हेर्मेस
- 12 ओलंपियन्स में से एक हेर्मेस को देवताओं का संदेशवाहक (मैसेंजर ऑफ गॉड्स) कहा जाता है। हेर्मेस को व्यापार का देवता (गॉड ऑफ ट्रेड), चोरों का देवता (गॉड ऑफ थीव्ज़), यात्रियों का देवता (गॉड ऑफ ट्रैवलर्स), खेल का देवता (गॉड ऑफ स्पोर्ट्स), खिलाड़ियों का देवता (गॉड ऑफ एथलीट्स) , सीमा पार कराने वाला देवता (गॉड ऑफ बॉर्डर क्रॉसिंग्स) और पाताल की राह दिखाने वाले देवता (गाइड टू अन्डरवर्ल्ड) के नाम से भी जाना जाता है। रोमन नाम: मरकरी
© Shutterstock
9 / 29 Fotos
हिप्नोस
- इन्हें नींद व आराम का देवता माना जाता है। शायद इसलिए यह सारे देवताओं में सबसे आलसी हैं। रोमन नाम: सोमनस
© iStock
10 / 29 Fotos
अपोलो
- 12 ओलंपियनों में से सबसे महत्वपूर्ण अपोलो को संगीत, कविता, कला, चमत्कार, तीरंदाज़ी, महामारी, दवाई, सूरज, प्रकाश और ज्ञान का देवता माना जाता है। रोमन नाम: अपोलो
© Shutterstock
11 / 29 Fotos
ऑर्टेमिस
- अपोलो की जुड़वाँ बहन आर्टिमिस को शिकार, जंगल, पहाड़, चंद्रमा, तीरंदाज़ी, बच्चों के जन्म और कौमार्य की देवी माना जाता है। रोमन नाम: डायना
© Shutterstock
12 / 29 Fotos
टायचे
- टायचे को क़िस्मत की देवी माना जाता है। पुराने समय में, ग्रीक और रोमन लोग जुआ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से पहले उनकी प्रार्थना करते थे। माना जाता था कि उन्हें ढूँढना बहुत मुश्किल है और वो सिर्फ मेहनत करने वाले लोगों को ही मिलती हैं। रोमन नाम: फॉर्च्यूना
© Shutterstock
13 / 29 Fotos
नेमेसिस
- कहा जाता है कि टायचे की बहन नेमेसिस, जो बदले की देवी (गॉडेस ऑफ रिवेंज) हैं, उनसे सावधान रहना चाहिए। नेमेसिस का मानना है कि उनकी बहन टायचे लोगों की क़िस्मत के दरवाज़े खोलने में बहुत दया दिखाती हैं। इसलिए वह बदले के माध्यम से दुनिया का संतुलन बनाए रखती हैं। रोमन नाम: नेमेसिस
© Shutterstock
14 / 29 Fotos
हेरेक्लीज़
- ग्रीक हीरोज़ में सबसे मशहूर हेरेक्लीज़ बहादुरी, शक्ति, मज़बूती और मर्दानगी का दूसरा नाम हैं। रोमन नाम: हरक्यूलिस
© Shutterstock
15 / 29 Fotos
नाइकी
- नाइकी को जीत की देवी माना जाता है। इसलिए, जब आप किसी खेल में हिस्सा ले रहे हों या अपनी पसंदीदा टीम का मेच देख रहे हों, तो आप चाहेंगे की नाइकी आपके साथ हो। रोमन नाम: विक्टोरिया
© Shutterstock
16 / 29 Fotos
एथेना
- एथेना को ज्ञान, युद्द और हैंडीक्राफ्ट की देवी माना जाता है। उन्होंने एथेंस की रक्षा की थी, इसलिए उनका नाम एथेना पड़ा। जिसके बाद से वे एथेंस में शिक्षा, डेमोक्रेसी और आज़ादी का दूसरा नाम बन गई हैं। रोमन नाम: मिनर्वा
© Shutterstock
17 / 29 Fotos
ऐरेस
- ऐरेस को भी युद्ध का देवता माना जाता है। एक ओर जहाँ उनकी बहन एथेना युद्ध के रणनीतिक पहलुओं को संभालती हैं, वहीं ऐरेस युद्ध के मारकाट और हिंसा वाले पहलू को सँभालते हैं। रोमन नाम: मार्स
© Shutterstock
18 / 29 Fotos
एफ्रोडाइट
- एफ्रोडाइट को प्यार, सुंदरता और कामुकता की देवी माना जाता है। पेरिस (फ्रांस) के लूवरे म्यूज़ियम में रखी मशहूर मूर्ति "वीनस डि मिलो" एफ्रोडाइट से ही प्रेरित है।
© Shutterstock
19 / 29 Fotos
डेमेटर
- डेमेटर को फसल, पोषण, विकास, एग्रीकल्चर और ऊर्वरता की देवी माना जाता है। उन्हें खाना और अनाज देने वाली देवी भी कहा जाता है। रोमन नाम: सेरेस
© Shutterstock
20 / 29 Fotos
ओडिशियस
- इस ग्रीक हीरो ने ग्रीक लोगों को ट्रॉजन वॉर में जीत दिलाई थी। इन्हें बुद्धि, प्रतिभा, चालाकी और दमदार शख़्सिय़त के लिए जाना जाता है। रोमन नाम: यूलिसिस
© Shutterstock
21 / 29 Fotos
एकिलीज़
- ट्रॉज़न युद्ध में एक और महान ग्रीक योद्धा एकिलीज़ शामिल थे। वह युद्ध में घायल हो गए थे। जिसके बाद "एकिलीज़ हील (एकिलीज़ की तरह ठीक होना)" और "एकिलीज़ टेंडन (एकिलीज़ की हड्डियों वाला व्यक्ति)" जैसे मुहावरे लोगों की ज़बान पर चढ़ गए। रोमन नाम: एकीलीज़
© Shutterstock
22 / 29 Fotos
थीसियस
- इस महान ग्रीक हीरो ने बहुत से राक्षसों को मारा था, जिनमें मिनोटॉर प्रमुख है। बाद में यह एथेंस के राजा बने। रोमन नाम: थीसियस
© Shutterstock
23 / 29 Fotos
प्रोमीथियस
- प्रोमिथियस नामक, टाइटन को अपनी बुद्धिमत्ता के चलते और एक चैंपियन के तौर पर जाना जाता है। माना जाता है कि इन्होंने आग की चोरी कर, उसे मनुष्यों तक पहुँचाया था। जिससे नाराज़ होकर ज़ीयुस ने इन्हें शाप दिया कि लोग हमेशा इनकी बुराई करते रहेंगे। रोमन नाम: प्रोमीथियस
© Shutterstock
24 / 29 Fotos
पर्शियस
- इस हीरो को मेडुसा के क़ातिल के नाम से जाना जाता है। मेडुसा की आँखों में, जो भी देखता था, वो पत्थर में बदल जाता था। ज़ीयुस के बेटे, पर्शियस को एक कुशल और बुद्धिमान योद्धा माना जाता है। रोमन नाम: पर्शियस
© Shutterstock
25 / 29 Fotos
एनेस
- एनेस ने भी ट्रॉज़न वॉर में हिस्सा लिया था। इन्हें रोम का सबसे पहला हीरो माना जाता है। रोमन नाम: एनेस
© Shutterstock
26 / 29 Fotos
ऑर्फियस
- यह महान ग्रीक हीरो एक म्यूज़ीशिन और कवि था। कहा जाता है कि यह अपनी वीणा बजाकर नदियों को रोक देते थे। रोमन नाम: ऑर्फियस
© Shutterstock
27 / 29 Fotos
जेसन
- इस हीरो ने "गोल्डन फ्लीस" के खजाने की खोज में जाने वाले दल की अगुआई की थी। रोमन नाम: जेसन
© Shutterstock
28 / 29 Fotos

बहादुर, विजयी और शक्तिशाली
© iStock
शक्तिशाली "ज़ीयुस" हो या "हेरेक्लीज़" हो, ग्रीक पौराणिक कथाओं के हीरोज़ आज भी लोगों को आकर्षित करते हैं।
आपको कुछ देवताओं के बारे में ही पता होगा। कुछ देवता ऐसे हैं, जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे। इस गैलरी पर क्लिक करें और प्राचीन ग्रीस की इन महान, शक्तिशाली और प्रभावशाली हस्तियों के बारे में जानें।
RECOMMENDED FOR YOU

MOST READ
- Last Hour
- Last Day
- Last Week
-
1
CELEBRITY नेता
-
2
CELEBRITY अंतरिक्ष
अलौकिक आमना-सामना: ऐसी हस्तियाँ जिन्हें एलियंस पर विश्वास है
-
3
CELEBRITY हॉलीवुड
वे सितारे जिन्हें फ़िल्म और टीवी की मुख्य भूमिकाओं से निकाल दिया गया
-
4
HEALTH Lifestyle
-
5
CELEBRITY मृत्यु
-
6
CELEBRITY स्वास्थ्य
-
7
LIFESTYLE Manifestations
-
8
LIFESTYLE Mysteries
दूसरे विश्व युद्ध की ऐसी सबमरीन, जिनके गायब होने का कोई सबूत नहीं मिला