1 जुलाई 1961 को जन्मीं डायना फ़्रांसेस स्पेंसर अपने माता-पिता की तीसरी बेटी और चौथी संतान थीं।
सिर्फ़ 6 साल की उम्र में डायना के माता-पिता का तलाक़ हो गया था। उसके बाद उनके पिता जॉन स्पेंसर को बच्चों की देख-भाल की पूरी कस्टडी मिल गयी थी।
13 साल की उम्र में डायना के दादा की मौत के बाद उन्हें ‘लेडी’ की उपाधि से नवाज़ा गया। उनके पिता को अल्थोर्प एस्टेट की जागीदारी और ब्रिटिश सामंती पदवी ‘अर्ल ऑफ स्पेंसर’ से नवाज़ा गया।
लेडी डायना की पढ़ाई केंट के प्रतिष्ठित वेस्ट हीथ गर्ल्स स्कूल से हुई। वह पढ़ने में बहुत तेज़ तो नहीं थीं, लेकिन वह प्राथमिक शिक्षा और म्यूज़िक में रुचि रखती थीं। इसी वजह से, इन दो विषयों में उनका प्रदर्शन हमेशा लाजवाब रहा।
कुछ साल बाद, गर्मी की छुट्टियों में प्रिंस चार्ल्स की नज़र लेडी डायना पर पड़ी। इस मुलाक़ात के कुछ ही समय बाद प्रिंस चार्ल्स ने लेडी डायना को रॉयल यॉट में एक विदेशी दौरे के लिए आमंत्रित किया।
प्रिंस चार्ल्स और लेडी डायना ने एक साल बाद अपनी सगाई की घोषणा की। इस तस्वीर में लेडी डायना और प्रिंस चार्ल्स अपनी सगाई की मशहूर नीलम की अंगूठी के साथ नज़र आ रहे हैं।
‘डायना : हर ट्रू स्टोरी’ किताब के मुताबिक़, उनके सुरक्षा अधिकारी ने उनके लंदन अपार्टमेंट से शिफ़्ट करते समय लगभग चेतावनी देते हुए कहा था, "मैं आपको बता देना चाहता हूँ कि यह आपकी आज़ादी की आखिरी रात है, इसलिए इस रात का भरपूर लुत्फ़ उठाएँ।"
20 वर्षीय लेडी डायना और 32 वर्षीय प्रिंस चार्ल्स ने 2,500 अतिथियों की मौजूदगी में सेंट पॉल कैथेड्रल में शादी की।
इस शादी का 74 देशों में लाइव टेलिकॉस्ट हुआ जिसे 75 करोड़ लोगों ने देखा।
शादी के बंधन में बंधने के बाद, लेडी डायना ने इंग्लैंड की भावी महारानी के रूप में अपनी राजकीय ज़िम्मेदारियों को निभाना शुरू कर दिया।
शाही दम्पति की पहली संतान, प्रिंस विलियम आर्थर फ़िलिप लुई, का जन्म जून 21, 1982 को हुआ।
इस शाही जोड़े की दूसरी संतान, प्रिंस हेनरी चार्ल्स अलबर्ट डेविड, जिन्हें प्यार से लोग हैरी के नाम से जानते हैं, का जन्म 15 सितम्बर 1984 को हुआ।
दूसरे बच्चे के जन्म के बाद से ही इस शाही जोड़े के संबंधों में खटास पड़ने की अफ़वाहें उड़ने लगी थीं।
चार्ल्स और डायना के अलग होने की ख़बर पर इंग्लैंड के प्रधानमंत्री जॉन मेजर ने 1992 में मोहर लगा दी। 1995 में, बकिंघम पैलेस ने साफ कर दिया कि महारानी एलिज़ाबेथ ने दोनों को तलाक लेने की सलाह दी है।
प्रिंस चार्ल्स और लेडी डायना तलाक की शर्तों पर सहमत हो गए। लेडी डायना को £17 मिलियन (US$26 मिलियन) मुआवजे के साथ-साथ हर साल लगभग £400,000 (US$625,000) की रक़म मुकर्रर की गई। हालांकि, उनसे “रॉयल हाइनेस” की उपाधि वापस ले ली गई और डायना एक बार फिर वेल्स की राजकुमारी बन गईं।
लेडी डायना समाज-सेवा करती रहीं। वे 100 से अधिक चैरिटी की संरक्षक बनीं और साथ ही लैंडमाइंस को हटाने के लक्ष्य से जुड़े विश्वव्यापी अभियानों की अध्यक्षता की।
अक्सर देश-विदेश के अस्पतालों में जाना, बीमारों की सुध लेना, उनके दुःख साझा करना लेडी डायना की ज़िंदगी का मक़सद और एक अहम पहलू बन चुका था।
लेडी डायना के दिल में ज़रूरत-मंद लोगों के लिए अपार सहानुभूति थी। यही वजह है कि उन्हें “लोगों की राजकुमारी” और “जनता के दिलों पर राज करने वाली रानी” कहा जाता है।
तलाक़ के बाद, उन्होंने अंगोला का दौरा किया। जहाँ, इस तस्वीर में उन्हें हेलमेट-नुमा वाईज़र और बॉम्ब-प्रूफ ब्रेस्ट-प्लेट पहन कर चलते हुए देखा जा सकता है।
सन् 1997 में, यह सामने आया कि लेडी डायना और डोडी फ़ायद का प्रेम संबंध चल रहा है।
राजकुमारी डायना अभी भी स्मारकों, किताबों, चैरिटेबल संस्थानों और उनके दो बेटों के माध्यम से हम सबके के बीच ज़िंदा है।
यह भी देखें: Who's next in the line of succession to the British throne?
नया- लेडी डायना मौत के 25 साल बाद भी चर्चाओं में बनी हुई हैं। ना सिर्फ़ उनके बेटे प्रिंस हैरी और प्रिंस विलियम ने उनकी विरासत को बरक़रार रखा है, बल्कि दुनिया भर में उनकी कमी आज तक महसूस की जाती है।
आइए नीचे दी गई गैलरी में, लोगों के दिलों पर राज करने वाली राजकुमारी के जीवन के कुछ पलों पर नज़र डालते हैं।
लेडी डायना की ज़िंदगी से जुड़ी कुछ अहम तस्वीरें
25 साल पहले, 31 अगस्त, 1997 को वेल्स की राजकुमारी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था
LIFESTYLE Royals
नया- लेडी डायना मौत के 25 साल बाद भी चर्चाओं में बनी हुई हैं। ना सिर्फ़ उनके बेटे प्रिंस हैरी और प्रिंस विलियम ने उनकी विरासत को बरक़रार रखा है, बल्कि दुनिया भर में उनकी कमी आज तक महसूस की जाती है।
आइए नीचे दी गई गैलरी में, लोगों के दिलों पर राज करने वाली राजकुमारी के जीवन के कुछ पलों पर नज़र डालते हैं।