इंसानों के अंग और माँस खाने की प्रथा को ह्यूमन कैनिबलिज़्म (मानव नरभक्षण) कहा जाता है। आप मानें या न मानें, इस दुनिया में ऐसे भी लोग हैं, जो इस तरह का काम करते हैं। क्या आप दुनिया के सबसे ख़तरनाक आदमखोरों से मिलने के लिए तैयार हैं?
हम पहले ही बता देते हैं कि यह कमज़ोर दिल वालों के लिए नहीं है। जानने के लिए गैलरी पर क्लिक करें।
डेविड वियन्स, लॉस एन्जेलिस का एक शेफ़ था। डेविड ने अपनी बीवी का क़त्ल किया था। लोगों के अनुसार, डेविड 4 दिन तक अपनी बीवी के माँस को पका कर खाता रहा।
ओमेमा नेल्सन ने "थैंक्सगिविंग डे" के दिन अपने पति का क़त्ल कर दिया था। ओमेमा के अनुसार उसका पति उसकी बेइज़्ज़ती करता था। उसने थैक्सगिविंग डिनर के दौरान मेहमानों को अपने पति का माँस पकाकर परोस दिया था।
यह जर्मन सीरियल किलर और आदमखोर अपने शिकार के टुकड़े कर देता था। वह इन टुकड़ों को बाद में खाने के लिए बचाकर रखता था।
लंदन के इस व्यक्ति के किचन में, पुलिस को गैस पर रखे फ्राइंग पैन में इंसान का दिमाग़ फ्राई होते हुए मिला था। द गार्जियन के अनुसार, उसने पूछताछ के दौरान अधिकारियों को बताया कि," मैं इस दिमाग़ को मक्खन के साथ खाने वाला था। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है।"
मैथ्यू विलियम को यूनाइटेड किंगडम के एक होटल में एक महिला का चेहरा खाते हुए पाया गया था।
ख़ून पीने वाले इस दरिंदे को "द लिटिल गर्ल मर्डरर" के नाम से जाना जाता है। यह 4 साल से लेकर 7 साल तक की बच्चियों का अपहरण करके उनकी लाशों का यौन शोषण करता था। जिसके बाद वह उनका ख़ून पी जाता था। एक जापानी अख़बार (द स्कॉट्समैन) के अनुसार उसने एक बार एक बच्ची का हाथ भी खाया था।
स्वीडन के एक प्रोफेसर पर आरोप लगा कि वह अपनी बीवी का निचला होंठ काटकर खा गया था। उसे शक था कि उसकी बीवी उसे धोखा दे रही है।
जोसेफ़ एक दिमाग़ खाने वाला क़ातिल था, जिसे अपनी प्रेमिका के दिमाग़, दिल और फेफड़े खाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
अलेक्ज़ेंडर किन्युआ पर मॉर्गन स्टेट यूनिवर्सिटी में अपने रूममेट का क़त्ल करने और उसका माँस खाने का आरोप था। द गार्जियन की रिपोर्ट की मुताबिक, वह अपने रूममेट के शरीर के कुछ हिस्सों, जैसे- दिल और दिमाग़ को खा गया था।
स्लोवाकिया के इस आदमी को उसके घर में 2 महिलाओं की लाशों के साथ पकड़ा गया था। यह ऐसे लोगों को ऑनलाइन अपने जाल में फंसाता था, जो चाहते थे कि उन्हें मार कर खाया जाए।
ये गुरू-शिष्या के रिश्ते को दाग़दार करने वाली घटना है। सगावा ने एक डच छात्रा को स्कूल असाइनमेंट के लिए अपने घर बुलाया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। वह अपनी छात्रा के शरीर के हिस्सों को अगले दो दिनों तक खाता रहा। फिर उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
एडमंटन से विन्निपेग जाने वाली ग्रेहाउंड कनाडा बस ट्रिप के दौरान ली ने अपने बराबर में सोए हुए एक आदमी पर हमला किया। बस में सवार अन्य लोगों ने जब देखा कि उसने उस व्यक्ति के शरीर के कुछ हिस्सों को खा लिया है, तो वो डर गए। टोरंटो स्टार के मुताबिक, इस घटना में मारे गए व्यक्ति का दिल और आँखें कभी बरामद नहीं हुईं। ऐसा माना जाता है कि ली ने उन्हें खा लिया।
स्टीफन को "द क्रॉसबो कैनिबल" के नाम से जाना जाता है, क्योंकि वो लोगों को मारने के लिए क्रॉसबो इस्तेमाल करता था। द इंडीपेंडेंट के मुताबिक, स्टीफन ने तीन सेक्स वर्कर्स को मारकर खाने की बात क़बूली।
इस अमेरिकन सीरियल किलर ने 1928 में एक दस साल की बच्ची ग्रेस बड की जान ले ली थी। वह उसके निंतबों को ओवन में भून कर खा गया था। इस आदमखोर ने ग्रेस बड की माँ को एक अज्ञात पत्र भी भेजा, जिसमें इसने बताया था कि इसने ग्रेस को कैसे मारा।
हंगरी की यह काउंटेस (अमीर स्त्री), 16वीं व 17 वीं शताब्दी में कुँवारी लड़कियों को मार कर उन के ख़ून से नहाने के चलते कुख्यात है। इसका मानना था कि ऐसा करने से यह हमेशा जवान और सुंदर रहेगी।
पैकर एक आदमखोर था, जो कोलोरॉडो पहाड़ी श्रृँखला की यात्रा पर अपने 5 साथियों के साथ गया था, लेकिन वापस अकेला लौटा। उसने अपने खनन दल के पाँचों सदस्यों की जान ले ली। पुलिस को घटनास्थल पर इंसानी माँस खाने के सबूत भी मिले थे।
सोवियत का यह आदमखोर अपने शिकारों का ख़ून पीता था और अपने दाँतों से उनके जननाँग, जीभ और होठों को फाड़ देता था।
इस चीनी आदमखोर ने 11 आदमियों की जान ली थी। उसके घर की तलाशी के दौरान पुलिस ने बोतल में सुरक्षित रखी गई ह्यूमन आईबॉल्स (इंसानी आँखें) बरामद कीं। और तो और, योंगमिंग ने अपने शिकारों के माँस को स्थानीय मार्केट में शतुर्मुर्ग का माँस बताकर बेच दिया था।
अलेक्ज़ेंडर स्पेसिवत्सेव को "द नोवोकुज़नेत्स्क मास्टर" और "द साइबेरियन रिपर" के नाम से भी जाना जाता है। इसकी माँ इन आदमखोर क़त्लों में और शिकारों को लुभाने में इसकी मदद करती थी।
यही नहीं। लॉस एंजिलिस टाइम्स के मुताबिक रैपर एंट्रॉन सिंगलटन ने लगातार 5 दिन तक पीसीपी नामक ड्रग का नशा किया और उसके बाद अपनी रूममेट का क़त्ल कर दिया। वह अपने रूममेट के क़त्ल के आरोप में उम्रक़ैद की सज़ा काट रहा है। उसने अपनी रूममेट का पेट फाड़कर, उसका फेफड़ा निकाल लिया और उसे खा गया।
मिलिए दुनिया के सबसे खूँखार आदमखोरों से
इन्होंने ऐसे अपराध किए हैं, जो आप सोच भी नहीं सकते
LIFESTYLE Curiosity
इंसानों के अंग और माँस खाने की प्रथा को ह्यूमन कैनिबलिज़्म (मानव नरभक्षण) कहा जाता है। आप मानें या न मानें, इस दुनिया में ऐसे भी लोग हैं, जो इस तरह का काम करते हैं। क्या आप दुनिया के सबसे ख़तरनाक आदमखोरों से मिलने के लिए तैयार हैं?
हम पहले ही बता देते हैं कि यह कमज़ोर दिल वालों के लिए नहीं है। जानने के लिए गैलरी पर क्लिक करें।